MP Sarkari Job: सरकारी नौकरी की राह हुई आसान... मध्यप्रदेश में 15 भर्ती परीक्षाओं की जगह होंगे केवल 3 एग्जाम

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Sarkari Job: सरकारी नौकरी की राह हुई आसान... मध्यप्रदेश में 15 भर्ती परीक्षाओं की जगह होंगे केवल 3 एग्जाम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भर्ती परीक्षाओं के स्वरूप में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहा है. नए प्रस्तावित नियमों के तहत अब राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान, राजव्यवस्था और सरकारी योजनाओं पर पहले से कहीं अधिक जोर दिया जाएगा. इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को उनकी स्थानीय जानकारी का लाभ दिलाना और भर्ती प्रक्रिया को अधिक प्रासंगिक बनाना है.ईएसबी द्वारा तैयार किए गए कनिष्ठ सेवा संयुक्त परीक्षा नियम-2026 के मसौदे में परीक्षा पैटर्न में कई अहम संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं. अब 100 अंकों की परीक्षा में 25 प्रश्न सीधे मध्यप्रदेश के सामान्य ज्ञान, शासन व्यवस्था और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े होंगे. इससे पहले ऐसे विषयों से केवल 10 प्रश्न पूछे जाते थे. दूसरी ओर गणित और रीजनिंग के प्रश्नों की संख्या घटाई जाएगी.

सरकारी नौकरी पाना आसान

नए पैटर्न में प्रदेश के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास योजनाओं से जुड़े विषयों को विशेष स्थान दिया गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे उन उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा जिनकी राज्य से संबंधित विषयों पर अच्छी पकड़ है.भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ईएसबी ने एक और बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है. वर्तमान में आयोजित होने वाली लगभग 15 अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं की जगह अब केवल तीन पात्रता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों और स्कोर के आधार पर विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी. शासन ने मसौदा नियमों पर अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से 5 जून तक सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं. प्रस्ताव है कि नए नियम 1 अक्टूबर से लागू किए जाएं और 2013 के पुराने नियमों को प्रतिस्थापित करें.

इन पदों पर हो रहा संसोधन

तकनीकी और इंजीनियरिंग पदों की परीक्षाओं में भी संशोधन किया गया है. इन परीक्षाओं में अब मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान, तार्किक क्षमता और संबंधित तकनीकी विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे. यहां भी गणित और रीजनिंग का भार कम किया गया है. नई व्यवस्था के तहत संयुक्त सामान्य पात्रता परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे. इनमें सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं, मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान, राजव्यवस्था, सरकारी योजनाएं, गणित, डेटा विश्लेषण, कंप्यूटर ज्ञान और भाषा से जुड़े विषय शामिल रहेंगे.

पात्रता परीक्षा में कैसे पूछे जाएंगे सवाल

संयुक्त तकनीकी पात्रता परीक्षा में 25 प्रश्न राज्य से संबंधित विषयों पर आधारित होंगे, जबकि शेष 75 प्रश्न संबंधित तकनीकी विषयों से पूछे जाएंगे. इसमें कृषि, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत 15 विषयों को शामिल किया गया है. वहीं शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी. ईएसबी परीक्षाओं के परिणाम परसेंटाइल स्कोर के रूप में जारी करेगा. निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड प्रदान किया जाएगा. सामान्य और तकनीकी पात्रता परीक्षाओं का स्कोर कार्ड लगभग ढाई वर्ष तक वैध रहेगा. वहीं शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता जीवनभर मान्य रहेगी, हालांकि भर्ती प्रक्रिया में उपयोग होने वाला स्कोर कार्ड सीमित अवधि तक ही मान्य रहेगा.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस