MP Politics: ओरछा में फिर दिखा 'दादा' का दम… आला नेताओं के साथ नरोत्तम मिश्रा का फोटो आया सामने

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP Politics: ओरछा में फिर दिखा 'दादा' का दम… आला नेताओं के साथ नरोत्तम मिश्रा का फोटो आया सामने

भोपाल/ओरछा/खबर डिजिटल/ दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के साथ नजर आए। नरोत्तम मिश्रा ने इन मुलाकातों से जुड़ी तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

जहांगीर महल पहुंचे CM मोहन यादव
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा के ऐतिहासिक जहांगीर महल पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे संरक्षण और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर चल रहे काम का जायजा लिया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी इस दौरान साथ दिखाई दिए। नरोत्तम मिश्रा ने तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन वह मुख्यमंत्री के साथ जहांगीर महल पहुंचे।

MP News: कमलनाथ को आया गुस्सा!… खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के कमलनाथ

दतिया उपचुनाव के बाद बढ़ी थी राजनीतिक चर्चाएं
दरअसल, दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा के भीतर टिकट और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर नरोत्तम मिश्रा का नाम लगातार सुर्खियों में रहा था। उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के भीतर और बाहर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं सामने आई थीं। दतिया में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर कुछ राजनीतिक हलकों में नरोत्तम मिश्रा की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे। इसके बाद ऐसी अटकलें लगने लगी थीं कि पार्टी संगठन में उनका प्रभाव कम हो सकता है और आने वाले समय में उन्हें पहले जैसी राजनीतिक प्राथमिकता नहीं मिलेगी।

तस्वीर ने फिर गर्म की सियासी चर्चा
अब ओरछा में मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी ने इन अटकलों को फिर चर्चा में ला दिया है। खासतौर पर एक ही फ्रेम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, शिव प्रकाश और नरोत्तम मिश्रा की तस्वीर सामने आने के बाद इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों में नेताओं के बीच सहज माहौल और सामान्य संवाद ही दिखाई दे रहा है। नरोत्तम मिश्रा की ओर से भी इसे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जहांगीर महल दौरे के तौर पर ही साझा किया गया है।

तस्वीर जल्द होगी साफ
फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस मुलाकात के कोई अलग राजनीतिक संदेश हैं या यह महज पार्टी के कार्यक्रम के दौरान नेताओं की सामान्य मौजूदगी थी। लेकिन दतिया उपचुनाव के बाद नरोत्तम मिश्रा की संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने से मध्य प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर जरूर तेज हो गया है।

MP Politics: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में CM मोहन यादव का बड़ा संकेत… जल्द भरे जाएंगे खाली पद

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़