अरविन्द तिवारी, रीवा। रीवा के सुभाष तिराहे पर दो युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। बीच सड़क स्कॉर्पियो रोककर जमकर हंगामा किया गया। वाहन में तोड़फोड़ और युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यस्त चौराहे पर काफी देर तक चले इस घटनाक्रम ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है। सिरमौर चौराहे के नजदीक सुभाष तिराहे पर हुए इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। आखिर विवाद की वजह क्या थी और बीच सड़क कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले इस घटनाक्रम पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की, यह जांच का विषय है।










