कान्हीवाड़ा/सिवनी/विशाल भारद्वाज/ सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास चलती मारुति सुजुकी इग्निस कार में अचानक आग लग गई।
कार सिवनी की ओर जा रही थी। कार में दो पुरुष और एक महिला सहित 03 लोग सवार थे। कार के अंदर धुआं उठता देख तीनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।








