Mohan Yadav Shivraj Meeting: शिवराज और मोहन यादव की बंद कमरे में मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर बनी सहमति!

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Mohan Yadav Shivraj Meeting: शिवराज और मोहन यादव की बंद कमरे में मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर बनी सहमति!

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात हुई. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई, जहां दोनों नेताओं ने राज्य और किसानों से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान प्रदेश में चल रहे 'किसान कल्याण वर्ष' के तहत संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई. इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया कि सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ वास्तव में किसानों तक पहुंच रहा है या नहीं. साथ ही यह भी चर्चा हुई कि विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है ताकि किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके.

बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा

बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत हुई. खासतौर पर अल नीनो के संभावित प्रभाव और उससे कृषि उत्पादन पर पड़ने वाले असर को लेकर दोनों नेताओं ने चिंतन किया. मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए किसानों के हित में क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर भी मंथन हुआ. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को केवल कृषि और विकास संबंधी चर्चा तक सीमित नहीं माना जा रहा है. माना जा रहा है कि प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ होगा. हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा

इस बीच प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि निगम, मंडल, आयोग और विभिन्न प्राधिकरणों में अधिकांश नियुक्तियां पूरी हो चुकी हैं. इसके अलावा हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम भी घोषित हो चुके हैं. ऐसे में अब राज्य सरकार के सामने सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रक्रिया कैबिनेट विस्तार की बची हुई है.सूत्रों का कहना है कि जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अंतिम मंजूरी मिलेगी, नए मंत्रियों के नामों की घोषणा की जा सकती है. यही वजह है कि शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस मुलाकात को आगामी मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर भी देखा जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में कुछ महत्वपूर्ण फैसले देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं