MP Congres: MP कांग्रेस में बदलाव, भाटिया बने नए नेता प्रतिपक्ष

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Congres: MP कांग्रेस में बदलाव, भाटिया बने नए नेता प्रतिपक्ष

MP Congres: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया जीतू पटवारी के गृह जिले इंदौर में बड़ा राजनैतिक बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस आलाकमान ने संगठन के सिद्धांतों का पालन करते हुए इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की कमान संभाल रहे चिंटू चौकसे को मुक्त कर दिया है। अब उनकी जगह महिला नेत्री सोनिला मिमरोट भाटिया को इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल का नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है।

दबाव में काम कर रहे थे चौकसे

चिंटू चौकसे लंबे समय से शहर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हाल ही में इंदौर कांग्रेस में मचे अंतर्कलह और दलबदल के बाद संगठन को पूरी तरह समय देने के लिए उनसे एक पद कम करने की कवायद बीते कई समय से चल रही थी।

अब सिर्फ शहर पर फोकस

इस नए आदेश के बाद अब चिंटू चौकसे के पास सिर्फ शहर कांग्रेस अध्यक्ष का ही दायित्व रहेगा। आलाकमान चाहता है कि वे नगर निगम की राजनीति से बाहर निकलकर इंदौर शहर में बिखर चुके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कमान संभालें।

भाटिया बनी नेता प्रतिपक्ष

इंदौर नगर निगम पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है। ऐसे में सोनिला मिमरोट भाटिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वे सत्तापक्ष के खिलाफ कितनी दमदारी से नगर निगम परिषद के अंदर विपक्ष की आवाज बुलंद कर पाती हैं। इंदौर कांग्रेस के अंदर अंदरूनी गुटबाजी हमेशा चरम पर रहती है। सोनिला के लिए सभी कांग्रेसी पार्षदों को एक धागे में पिरोकर रखना एक अग्निपरीक्षा से कम नही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

18 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट