नगर निगम में फिर खुल सकता है दैनिक वेतनभोगियों के गड़बड़झाले का जिन्न

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नगर निगम में फिर खुल सकता है दैनिक वेतनभोगियों के गड़बड़झाले का जिन्न

नगर निगम में फिर खुल सकता है दैनिक वेतनभोगियों के गड़बड़झाले का जिन्न

पंचिंग मशीन से खुलने लगी पोल — आधे कर्मचारी नदारद, दबाव बनाने में जुटे नेता

कटनी – नगर निगम में एक बार फिर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के गड़बड़झाले का जिन्न बाहर आने की आहट है। नई निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने पदभार ग्रहण करते ही कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पंचिंग मशीन सिस्टम लागू किया है।

सूत्रों के अनुसार, व्यवस्था लागू होने के बाद करीब 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज ही नहीं हो रही, जिससे निगम में हड़कंप मचा हुआ है।

इधर, निगम के अंदर दबाव की राजनीति भी शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो निगम के प्रमुख नेता के पति हड़ताल की रणनीति बना रहे हैं। योजना के तहत सफाई कर्मियों को आगे कर आंदोलन खड़ा किया जाएगा, ताकि आयुक्त पर दबाव बनाया जा सके और ऑफलाइन उपस्थिति के आधार पर सैलरी जारी करवाई जा सके।

दिलचस्प यह है कि इस पूरे खेल में सत्ता और विपक्ष दोनों दलों की सहमति बताई जा रही है — क्योंकि गड़बड़झाले के लाभ में सबका हिस्सा जुड़ा है।

हालांकि निगम आयुक्त तपस्या परिहार का रुख अब तक सख्त है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सैलरी सिर्फ पंचिंग मशीन से दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही दी जाएगी, लिहाज़ा फाइल पर अब तक हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब दैनिक वेतनभोगियों की सच्चाई सामने आई हो। पूर्व प्रभारी आयुक्त शिशिर गेमावत ने भी अपने कार्यकाल में भौतिक सत्यापन कराया था, तब करीब पौने दो सौ कर्मचारियों का कोई अता-पता नहीं चला था। जांच में कई फर्जी नाम सामने आए थे, जिनके नाम पर वेतन निकल रहा था लेकिन वे कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे।

बाद में मामले की आंच ठंडी करने के लिए कटनी के राजनेताओ द्वारा भोपाल से निलेश दुबे का निगम आयुक्त के रूप में तबादला कराया गया, और गड़बड़झाले पर पर्दा डाल दिया गया था। मगर अब पंचिंग मशीन की नई व्यवस्था से फिर वही पुराना जिन्न बाहर आने की संभावना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

36 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 4 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट