रीवा में बघेली महोत्सव सीजन-2, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला करेंगे शिरकत

खबर डिजिटल | रीवा। अरविंद तिवारी/ कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में एक बार फिर बघेली कला और संस्कृति की गूंज सुनाई देने जा रही है। आयोजन समिति के तत्वावधान में “विंध्य बघेली महोत्सव सीजन-2” का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा। इस महोत्सव में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बघेली भाषा और संस्कृति को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

आयोजक समिति के पदाधिकारी विकास सेन ने जानकारी दी कि विंध्य क्षेत्र में बघेली बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है, लेकिन इसे अभी तक वह मान्यता और मंच नहीं मिल पाया जिसकी यह हकदार है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय कलाकारों और बघेली संस्कृति से जुड़े युवाओं को मंच देने की कोशिश की जा रही है। महोत्सव में विंध्य क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आने वाले कलाकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी भाग लेंगे।

बघेली कलाकारों का जमावड़ा
इस महोत्सव में बघेली लोकगीत, नृत्य और रंगमंच की प्रस्तुतियां होंगी। स्थानीय कलाकार अपने-अपने अंदाज में बघेली संस्कृति की झलक पेश करेंगे। साथ ही बघेली भाषा को लोकप्रिय बनाने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सोशल मीडिया का साथ
विशेष बात यह है कि इस बार महोत्सव में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल होंगे, जो बघेली भाषा और संस्कृति को डिजिटल मंच पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। आयोजन समिति का मानना है कि डिजिटल माध्यम के जरिए बघेली संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी बढ़ाएगी उत्साह
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि इस महोत्सव में शिरकत करेंगे। उनके आने से न केवल आयोजन का स्तर ऊंचा होगा बल्कि बघेली भाषा और संस्कृति को भी सरकारी मंच पर मजबूती मिलेगी।

महोत्सव समिति का कहना है कि यह आयोजन महज सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह बघेली भाषा को सम्मान और पहचान दिलाने का एक प्रयास है। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़