ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर मिली 631 करोड़ के ग्रीनफील्ड हाईवे की सौगात

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर मिली 631 करोड़ के ग्रीनफील्ड हाईवे की सौगात

टीकमगढ़/ओरछा/ कपिल सिरवैया/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से केंद्र सरकार ने 'ओरछा लिंक ग्रीनफील्ड लेन हाईवे' को मंजूरी दे दी है। ₹631 करोड़ की लागत वाला यह प्रोजेक्ट ओरछा की कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदल देगा।

​कनेक्टिविटी का नया अध्याय

  • नेशनल हाईवे झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग को झांसी-ललितपुर नेशनल हाईवे से जोड़ेगा।
  • ​15 किलोमीटर लंबाई वाले इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹631 करोड़ होगी।
  • ​ यह हाईवे वनगायखास से शुरू होकर मजरा वनगाय, जमुनिया खास, रुदमकोरा, रामनगर, ढिमरपुरा, कुंअरपुरा, बबेडी, प्रतापपुरा, जमुनियाभाटा, गुजर्राखुर्द, मथुरापुरा और सैन्यर ग्रामों से होकर गुजरेगा।

यह भी पढ़ें - पवैया का बढ़ा पावर, अब मोहन सरकार में बने राज्य मंत्री, आदेश जारी

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ​विकास यादव की मांग पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा था पत्र

​इस परियोजना की पृष्ठभूमि में स्थानीय आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा नेता विकास यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए इस हाईवे की मांग सिंधिया के समक्ष रखी थी। ​"जनता की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सिंधिया ने 28 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को औपचारिक पत्र लिखकर एनएच-26 और एनएच-76 को जोड़ने का अनुरोध किया था।"

​केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सिंधिया के प्रस्ताव पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की वार्षिक योजना 2025-26 में शामिल किया। विभाग ने 31 मार्च 2026 को इसकी प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है, जिससे अब निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

​पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट

​ओरछा न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश का प्रमुख धार्मिक केंद्र है। इस ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण से ​यातायात सुगम होगा।झांसी, ललितपुर और खजुराहो के बीच यात्रा का समय घटेगा। ​पर्यटन में वृद्धि से बेहतर सड़कों के कारण विदेशी और घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। हाईवे के आसपास के गांवों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। ​भाजपा नेता विकास यादव ने इस बड़ी सौगात हेतु ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए 'ऐतिहासिक क्षण' बताया है।

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

यह भी पढ़ें - मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें - भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

PM Kisan Samman Nidhi | 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 1 hour ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान