अमेठी/ खबर डिजिटल: दीपावली के पावन अवसर पर अमेठी जिलाधिकारी संजय चौहान ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल भविष्य की कामना करते हुए पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी ने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पटाखों का कम से कम प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े जरूर रहें और केवल कम आवाज वाले पटाखों का उपयोग करें, ताकि आसपास प्रदूषण न फैले। खासकर अस्पतालों और बीमार व्यक्तियों के पास पटाखे जलाने से बचें।
संजय चौहान ने यह भी कहा कि ग्रीन पटाखों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। वायु प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि दीपावली के पर्व पर असहाय और गरीब लोगों के बीच जाकर उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आप को सुरक्षित रखते हुए परंपरागत ढंग और हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाएँ।
जिलाधिकारी संजय चौहान ने अंत में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।


