Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमेठीगंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: रिजवान उल्ला ने किया राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय...

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: रिजवान उल्ला ने किया राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में योगदान

रिजवान उल्ला का गायत्री महायज्ञ में योगदान: एकता और सद्भाव की मिसाल

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: रिजवान उल्ला ने किया राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में योगदान….

अमेठी: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) शाखा सुलतानपुर के तेजतर्रार मुख्य जीवन बीमा सलाहकार एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्री रिजवान उल्ला ने अमेठी में चल रहे राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सहृदय अंशदान कर समरसता व राष्ट्रीय एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राष्ट्र कल्याण, जागरण एवं सांस्कृतिक उत्थान की कामना करते हुए उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को मजबूत किया। खास बात यह रही कि अमेठी के इस्लाम धर्म के कुछ अनुयायियों ने यज्ञ स्थल के लिए अपनी कृषि भूमि का त्याग करते हुए गेहूं की बुवाई न करके जमीन सहर्ष उपलब्ध कराई, जो आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

ऐसे राष्ट्र प्रेमी इस्लाम धर्म के अनुयायियों के इस अनुकरणीय कदम को सामाजिक समरसता, सद्भावना एवं एकता का प्रतीक मानते हुए समस्त यज्ञ आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं ने उनका नमन, वंदन एवं अभिनंदन किया।

इस पहल से अमेठी में सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का एक नया संदेश प्रसारित हुआ, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट