अमेठी चुनाव : सपा प्रत्याशी महराजी की विजय, महराज की पराजय

अमेठी चुनाव 2022 amethi chunav 2022 का परिणाम पूरी तरह से लोगों के लिए रोचक रहा। 10 मार्च 2022 के चुनाव परिणाम में अमेठी से Samajwadi Party सपा प्रत्याशी महराजी प्रजापति Maharaji Prajapati को विजय मिली। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी महराज संजय सिंह Raja Sanjay Singh BJP को पराजय का सामना करना पड़ा। Congress कांग्रेस से आशीष शुक्ला Ashish Shukla तीसरे नंबर रहे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 27 फरवरी को अमेठी के लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. अमेठी में विधानसभा की चार सीटें तिलोई, जगदीशपुर (एससी), गौरीगंज और अमेठी है। 

अमेठी का चुनावी इतिहास 

राज परिवार से लेकर बेहद गरीब घर से आए गायत्री प्रसाद प्रजापति Gayatri Prasad Prajapati तक को जनता ने यहां विधायक की कुर्सी तक पहुंचाया है. इस बार 2022 में अमेठी में बड़ा ही रोचक है. यहां कांग्रेस के बागी राजा संजय सिंह भाजपा की टिकट पर तो भाजपा के बागी आशीष शुक्ला कांग्रेस  की टिकट पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. 
वहीं, गायत्री प्रसाद प्रजापति के आपराधिक मामले में आरोपी बन जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी महराजी देवी प्रजापति को टिकट दे दिया है. कुछ लोग अब इसे त्रिकोणीय मुकाबला भी मान रहे हैं.

भावनात्मक प्रचार का असर

अमेठी चुनाव अभियान शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी की ओर से महाराजी प्रजापति ने खुद को प्रत्याशी घोषित कर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया। रेप केस में जेल में बंद क्षेत्र के कद्दावर नेता गायत्री प्रजापति को निर्दोष बताने की कोशिश की। महाराजी प्रजापति और उनके बेटे ने जिस प्रकार से भावनात्मक प्रचार किया, इससे क्षेत्र में एक बार फिर उनकी चर्चा शुरू हो गई है और भावनात्मक प्रचार का लाभ मिला। इसके पहले भाजपा से गरिमा सिंह को भावनात्मक प्रचार का लाभ मिला था।

Share:


Related Articles


Leave a Comment