Asian Games 2018: सुधा सिंह और अयासामी ने भारत को दिलाए रजत पदक
जकार्ता। भारत के धारून अयासामी ने सोमवार को 18वें एशियन गेम्स के एथलेटिक्स स्पर्धा के चार सौ मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। अयासामी ने रजत पदक जीतने के दौरान 48.96 सेकेंड का समय निकाला। ये उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय है।कतर के ए सांबा ने 47.66 सेकेंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। जापान के अबे ताकातोशी 49.12 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। भारत के संतोष कुमार 49.66 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
दिन का दूसरा मेडल भी एथलेटिक्स में आया। सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में सिल्वर मेडल जीता। इस दौरान सुधा सिंह ने 9 मिनट 40.03 सेकेंड का समय निकाला। बहरीन की यावी विन्फ्रेड ने 9 मिनट 36.52 सेकेंड के साथ स्वर्ण और विय़तनाम की न्यूएन ओह ने कांस्य पदक जीता। ये इस एशियन गेम्स में भारत का 39वां पदक है।
Topics:
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!