Sultanpur Hindi News Today : तिरंगा हमारे देश की आन,बान और शान : अनिल राजभर

Sultanpur Hindi News Today : हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन बना : अनिल राजभर /  श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा युवा मोर्चा  द्वारा आयोजित "आजादी का अमृत महोत्सव" Azadi ka Amrit Mahotsav के अंतर्गत बुधवार को 'तिरंगा बाइक यात्रा' का पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार से झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह की अगुवाई एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए.वर्मा, तिरंगा अभियान के जिला संयोजक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, विधायक सीताराम वर्मा,राज प्रसाद उपाध्याय एवं युवा मोर्चा कार्यक्रम संयोजक अंश द्विवेदी आदि की उपस्थिति में डीजे, रथ व रंग-बिरंगे परिधानों में सजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली।

Har Ghar Tiranga तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय,वंदे मातरम जैसे देश भक्त के नारे गूंजते रहे।इस दौरान लोगों को अपने घरों पर झंडा लगाने व राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक भी किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार से शुरू होकर गोलाघाट, बस स्टेशन अस्पताल चौराहा,सब्जी मंडी गभड़िया,अमहट चौराहा,भाजपा कार्यालय,पयागीपुर, दरियापुर बाघमंडी, शाहगंज चौराहा,पोस्ट ऑफिस चौराहा,नगर पालिका गेट, कलेक्ट्रेट गेट होते हुए रामनरेश त्रिपाठी सभागार में समाप्त हुई।बतौर मुख्य अतिथि युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अनिल राजभर ने कहा तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है।उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है। तिरंगा यात्रा के समापन पर भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि, जिलाध्यक्ष डॉ.आरए. वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि 13, 14 और 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए कार्यकर्ता पूरे जोश उत्साह व ताकत के साथ जुट जाए।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने कहा लोगों में जागरूकता लाना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना तिरंगा बाइक यात्रा का मुख्य उद्देश्य था।तिरंगा अभियान के जिला संयोजक ज्ञान प्रकाश जायसवाल एवं युवा मोर्चा के कार्यक्रम संयोजक अंश द्विवेदी ने सफल तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सीताशरण त्रिपाठी, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,आनंद प्रकाश द्विवेदी, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,घनश्याम चौहान, धर्मेंद्र भाजपा नेता रूपेश सिंह, आलोक आर्या, सुनील वर्मा,विवेक सिंह, आशीष सिंह रानू प्रदीप शुक्ला,पूजा कसौधान, विवेक सिंह विपिन,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा,युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मोहित तिवारी, प्रतीक मिश्रा, गौरव मौर्या, सचिन पांडे, ऋषभ वर्मा,शौर्यबर्धन सिंह सुधांशु सिंह, सानू सिंह,धर्मेंद्र वर्मा,अभिनव सिंह,आकाश शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, आकाश जायसवाल, पूजा कसौधन, डा. अनुराग पाण्डे सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment