भाजपा के मध्य प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश कार्यसमिति का आकार घटाने की योजना बनाई गई है. मौजूदा 463 सदस्यों की संख्या को कम करके करीब 106 तक लाने पर विचार हो रहा है.
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. दिल्ली में हुई अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और साफ किया कि एकमात्र संभावित सीट बचाने के लिए पूरी एकजुटता जरूरी है. विधायकों से लगातार संपर्क बनाए रखने, असंतोष दूर करने और क्रॉस वोटिंग रोकने पर खास जोर दिया जा रहा है.
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही कर्मचारियों के तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटाने की तैयारी में है. संभावना है कि 12 मई के बाद ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 15 जून तक जारी रहेगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद नई तबादला नीति को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं.
मुंबई: भारत के अग्रणी ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) प्लेटफ़ॉर्म इनवॉइसमार्ट ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जहां अब उसकी कुल कार्यबल में...