गरियाबंद/ खबर डिजिटल/मनमोहन नेताम/ गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके का फरियादियों को फटकार लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। कलेक्टर ग्रामीणों पर भड़क कर होशियारी मत दिखाओ …सबूत लेकर आओ कहते नजर आ रहे हैं। इस वाकये के बाद ग्रामीणों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा था।
फरियादी में शामिल गांव के एक वरिष्ठ नागरिक ने देर शाम आपबीती बताते हुए एक वीडियो भी सार्वजनिक किया है। मामले में कलेक्टर ने कहा है कि फरियादी से कुछ लोग बदतमीजी कर रहे थे।उनके धमकाने के वीडियो को गलत बताया है।
लाखों के धान खरीदी का फर्जीवाड़ा, फास्टरपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – Khabar Digital
यह वीडियो मंगलवार को कलेक्टोरेट जनदर्शन में सुनवाई के दरम्यान की बताई गई है। जहां छुरा ब्लॉक के सरकड़ा के ग्रामीण निस्तारी संकट को दूर करने वर्षों से खोदे गए तालाब में पानी भरने की मांग को लेकर पहुंचे थे।
ग्रामीण बता रहे थे कि इस तालाब में 70-80 साल से ग्रामीण निस्तारी कर रहे थे।लेकिन रिकॉर्ड में हेर फेर कर गांव के मालगुजारों ने तालाब को कृषि भूमि बता दिया और आपस में बटवारा भी कर लिया।तालाब को पाट कर मछली पालन करने के लिए हेचरी भी बनाया जा रहा।पानी के अभाव में तालाब में बदबू गंध फैल रही है जिससे संक्रमण का खतरा भी बताया है।
