झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ जिले के कालीदेवी थाने में पदस्थ एक आरक्षक और एक प्रधान आरक्षक के बीच जमकर झूमझटकी हुई। इस विवाद में हेड कांस्टेबल का सिर फूट गया। बुधवार रात कांस्टेबल राजेंद्र और हेड कांस्टेबल लोकेंद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। लोकेंद्र को सिर में चोट आई है। उसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं मामले में एसपी ने कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है।
ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों में झगड़ा, एसपी ने दोनों को किया लाइन अटैच
सम्बंधित ख़बरें


