रहली/ खबर डिजिटल/ गुरुवार को जनपद पंचायत के सभागार में अल्पविराम परिचय कार्यशाला आयोजित की गई।राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग एवं मप्र जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित अल्पविराम परिचय कार्यशाला में शासकीय कर्मचारियों में आनंद को अनुभूति कराने तथा उनके जीवन कार्यों में सकारात्मकता बढ़ाने विषय पर आदान प्रदान किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनअभियान परिषद के संभागीय समन्वयक दिनेश उमरैया,जिला समन्वयक के के मिश्रा एवं ब्लाक समन्वयक अंजली पाठक ने किया।
TI को ब्लैकमेल करने वाली लेडी ASI बर्खास्त, 3 साल के बाद हुई कार्रवाई – Khabar Digital
मास्टर ट्रेनर रामकेश तेकाम ने कहा कि हमारे जीवन में यह आवश्यक है कि हम सभी स्वयं के भीतर झांके एवं देखें कि हमारा क्षमता एवं नजरिया क्या है क्या इसे हम अपनी नकारात्मकता अवसाद चिंता इत्यादि को हटा पा रहे है एवं तनाव मुक्त आनंद पूर्ण जीवन के लिए आगे बढ़ पा रहे है यदि हम मानसिक तनाव में होते है तो हम अपना शत प्रतिशत नहीं दे पाते है हमें शारीरिक क्षमता के साथ साथ मानसिक क्षमता पर भी कार्य करने की आवश्यक है जो इस कार्यशाला से हम स्वयं में देख सकते है जांच सकते है, सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण अपने उत्तरदायित्व को सकारात्मक भाव से करें।
कार्यक्रम को रुपरेखा एवं क्यों आवश्यक है इस पर विस्तृत जानकारी रामकेश तेकाम जिला समन्वयक आनंद विभाग जिला सागर के द्वारा दी गई। आनंद के भाव को कैसे जीवन में स्थायी करे एक सत्र के माध्यम से आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर अनिल राय द्वारा बताया गया। जीवन की सुख दुःख को बैलेस शीट सत्र को रामकेश तेकाम ने बताते हुए कहा कि जीवन की बैलेस शीट मुनाफे में तभी जायेगी जब हम नुकसान के खाते यानि दुःख शिकायतें और नकारात्मक विचार को समझ कर अपने जीवन में कम कर पाएंगे। तो अपने जीवन की लाइक बैलेस को मुनाफा में कर पायेंगे।
TI को ब्लैकमेल करने वाली लेडी ASI बर्खास्त, 3 साल के बाद हुई कार्रवाई – Khabar Digital
अगले सत्र में स्वयं से स्वयं की मुलाकात संपर्क सुधार एवं सुदिसा सत्र पर जीवन रजक ने प्रतिभागी के साथ अपने अनुभव साझा किये कि यदि जीवन में स्वयं से संपर्क हो तो सुधार की गुंजाइस होती है जो हमें हमेशा सुमार्ग प्रदान करती और इसी क्रम में मुक्ति पात्र के द्वारा रामकेश तेकाम अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से अपने जीवन के पहलू प्रतिभागियों को साझा किये कि कैसे अल्पविराम से स्वयं में सुधार करके सुमार्ग की ओर अग्रसर हुये है।कार्यशाला में शामिल लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक दिनेश उमरैया एवं जिला समन्वयक के के मिश्रा एवं खेल एवं युवा कल्याण समन्वयक राजेश मरावी भी उपस्थित रहे।ब्लाक समन्वयक अंजली पाठक ने आभार व्यक्त किया।
झूठे केस में पति को जेल भेजने का आरोप: विवादित आरक्षक आकाश निषाद सस्पेंड – Khabar Digital


