P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशग्वालियरग्वालियर के विकास की नई इबारत लिखेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, नए निर्देश से...

ग्वालियर के विकास की नई इबारत लिखेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, नए निर्देश से बदलेगी तस्वीर

ज्याोतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों का असर , नैरोगेज म्यूजियम बनेगा हेरिटेज हब

ग्वालियर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के विकास को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं, इसके जरिए इलाके का जबरदस्त फायदा होगा। सिंधिया के निर्देशों के बाद अब ग्वालियर में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई। उनके विजन के तहत ग्वालियर का नैरोगेज संग्रहालय अब एक भव्य ‘हेरिटेज हब’ के रूप में विकसित होगा।

ज्याोतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों का असर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अफसरों को निर्देशित किया था कि ग्वालियर के म्यूजियम को नागपुर नैरोगेज म्यूजियम की तर्ज पर विकसित किया जाए। इसी के तहत अफसरों ने अब प्रोजेक्ट को गति दी। वहीं आने वाले वक्त में इस असर साफतौर पर देखा जाएगा।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश के बाद रेलवे बोर्ड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (हेरिटेज) आशिमा मेहरोत्रा, डिप्टी डायरेक्टर (हेरिटेज) राजेश कुमार ने गुरुवार को पुराने एरिया मैनेजर कार्यालय स्थित नैरोगेज संग्रहालय और लोको शेड कानिरीक्षण किया।

नैरोगेज म्यूजियम बनेगा हेरिटेज हब
नैरोगेज म्यूजियम का निरीक्षण करने के दौरान रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह संग्रहालय एक अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे संवारकर पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। एडीईएन, एडीईई और एसीएम कार्यालयों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि पूरा परिसर एक समर्पित नैरोगेज म्यूजियम के रूप में विकसित हो सके।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का विजन
नैरोगेज म्यूजियम संग्रहालय का विस्तार कर पुराने और जर्जर क्वार्टर हटाकर म्यूजियम का विस्तार होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन, डिजिटल स्क्रीन, फोटो गैलरी, कैफेटेरिया और ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि आने वाले वक्त में पर्यटन के क्षेत्र में भी ग्वालियर का नाम हो।

नई ट्रेनों की मिलेगी सौगात
ग्वालियर से भोपाल इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने के साथ, संपर्क क्रांति जैसी प्रमुख ट्रेनों का ग्वालियर में स्टॉपेज बढ़ाने की योजना है। ग्वालियर-इटावा रेल रूट पर भी नई ट्रेन प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है, जोकि पर्यटन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट