इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा महापौर पुष्यमित्र जी भार्गव के मार्गदर्शन में योगमित्र अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत वार्ड क्रमांक 9 में वरिष्ठ योगाचार्य डॉ. सुरेशचंद्र जी बजाज, योगमित्र बहन रूपल जी मोदानी ने षट्कर्म की क्रिया शिरोधारा कराया गया। इससे मानसिक तनाव कम होने के साथ अन्य लाभ भी मिलते हैं। वहीं इसके लिए लोगों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को धन्यवाद दिया।
क्या है योग मित्र अभियान ?
योग मित्र अभियान एक पहल के रुप में है, इसका उद्देश्य विशेष रूप से योग के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत नियमित योग सत्र आयोजित किए जाते हैं। इस पहल का उद्देश्य बीमारी होने से पहले स्वास्थ्य की देखभाल करना है।
मुख्य उद्देश्य : लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना।
कार्यक्रम: हर वार्ड में नियमित योग सत्र आयोजित करना।
बुनियादी ढांचा: नागरिकों के लिए योग और अन्य स्वस्थ गतिविधियों के लिए जगह प्रदान करने हेतु योगशालाएं बनाना।
योगशालाएं: इंदौर में,महापौर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस अभियान में भाग लिया है और हर वार्ड में योगशाला बनाने का लक्ष्य रखा है।
अतिरिक्त लाभ: कुछ स्थानों पर, योगशालाओं का उपयोग पुस्तकालय के रूप में भी किया जाएगा, जिससे लोग स्वस्थ रहने के साथ-साथ शिक्षित भी हो सकें।


