भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 12 अक्टूबर 2025 का कार्यक्रम में आज CM लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत लाड़ली बहनों को 1250 रुपये की राशि वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम के अनुसार पल्स पोलियो अभियान, वाल्मीकि जयंती समारोह, श्योपुर रोड शो, लाड़ली बहना योजना वितरण और भावांतर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 12 अक्टूबर, 2025 (रविवार) के कार्यक्रम CM Dr Mohan Yadav 12 October Schedule
मुख्यमंत्री मोहन यादव समत्व मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से सुबह 10:30 बजे – पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करेंगे।
सुबह 11:00 बजे– महर्षि वाल्मीकि जयंती प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर समरसता सम्मेलन – मानस भवन
दोपहर 12:40 बजे – भोपाल से ग्वालियर- श्योपुर के लिए रवाना
दोपहर 2.10 बजे श्योपुर आगमन
वीसी के माध्यम से – देपालपुर जिला इंदौर में आयोजित भावांतर योजना के आभार कार्यक्रम में सहभागिता
मुख्यमंत्री हजारेश्वर मेला मैदान, श्योपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां जन अभिवादन कार्यक्रम (रोड़ शो)
लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को माह अक्टूबर, 2025 की राशि का वितरण, शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे।
शाम 3:30 बजे – श्योपुर से ग्वालियर के लिए प्रस्थान
शाम 4:15 बजे – ग्वालियर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।


