P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालBhopal News: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, BJP प्रदेश अध्यक्ष...

Bhopal News: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की परिजनों से बात

विधायक भगवानदास सबनानी ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ भोपाल में पुलिस की कथित पिटाई से DSP के साले की मौत हो गई थी। जिसमें दो पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खण्‍डेलवाल ने शनिवार को मृत युवक उदित गायकी के परिजनों से बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी ने मृतक उदित गायकी के अशोका गार्डन स्थित निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल से मृतक के परिजनों की बात कराई।

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा – हेमंत खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली संवेदनशील भाजपा सरकार ने दोषियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार पीड़ित पक्ष के साथ हैं और हरसंभव मदद करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्‍डेलवाल ने मृत युवक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष और गहराई से जांच होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी चर्चा करेंगे। दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?
बालाघाट डीएसपी चेतन अडलक के साले उदित गायकी मर्डर केस में भोपाल पुलिस ने उन दो कांस्टेबलों संतोष बामनिया और संतोष आर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने उदित गायकी की डंडे पीट-पीटकर बर्बरता से हत्या की थी, जिन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है। मामला राजधानी भोपाल में पिपलानी थाना क्षेत्र के सी-सेक्टर इंद्रपुरी का है, जहां गुरुवार-शुक्रवार की रात उदित गायकी अपने दोस्तों के साथ मजाक-मस्ती कर रहा था। इसी बीच सड़क पर दोनों कांस्टेबलों ने उससे जमकर मारपीट की। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों कॉन्सटेबल उदित को डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं।

पुलिसकर्मियों ने की थी 10 हजार रुपये की मांग
मृतक उदित गायकी के दोस्तों ने बताया कि पार्टी करने के दौरान पकड़ने पर पुलिसकर्मियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे, और रुपए नहीं देने पर उन्‍होंने उदित का शर्ट उतरवाया और डंडे से उसे बुरी तरह मारा, जिससे घायल उदित गायकी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।

उदित के पर‍िजनों ने थाने का किया घेराव
बता दें कि उदित गायकी की मौत के बाद परिजनों और दोस्तों ने शुक्रवार सुबह पिपलानी धाने का घेराव किया था, आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने उदित को पीटने वाले दोनों कॉन्स्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को निलंबित कर दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट