भोपाल /सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कट्टे से दहशत फैलाने का आरोप था। जिसकी काफी दिनों से तलाश जारी थी। बदमाश पर शहर के अलग-अलग थानों में करीब 18 केस दर्ज है, जिसमें कई गंभीर धाराएं शामिल है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ 9 अक्टूबर को ऐशबाग थाने में एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।
क्या है मामला?
बुधवार 9 अक्टूबर को जवाहर कालोनी ऐशबाग निवासी मोहम्मद उस्मान ने ऐशबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि वो रात तकरीबन 9.20 बजे से 9.30 बजे जवाहर कॉलोनी ऐशबाग में खड़ा था, तभी वहां से एक व्यक्ति सिल्वर कलर की मोपेड से अपना मुंह बाध कर निकला, जो मुझे देखते हुए किसी से फोन पर बात कर रहा था। जिसके बाद एक स्कूटी पर तीन लोग अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर आये और बीच में बैठा शुभम ने गाली देते हुए, कट्टे से हवाई फायर किया, और पीछे बैठे फैजान ने अपने पास रखी तलवार से वार किया, हालांकि पीछे हटने के कारण बच गया, जिसके बाद आरोपियों कहा कि आज तो तू बच गया दोबारा मिला तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।
जबलपुर से शुभम राय उर्फ भूरा गिरफ्तार
मुख्य आरोपी शुभम राय उर्फ भूरा पूर्व से 3 अपराधो में फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया और सीसीटीवी खंगाले गए। जिसकी मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्य एवं मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी शुभम राय उर्फ भूरा को जबलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, और शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
आरोपी पर विभिन्न थानों में अपराध दर्ज
आरोपी शुभम राय उर्फ भूरा पुत्र स्व. राजाराम राय उम्र 24 साल निवासी म.न. 1189 नीमपुरा शंकराचार्य नगर थाना स्टेशन बजरिया भोपाल का बदमाश है, जिसके विरूध्द थाना ऐशबाग के अलावा अन्य थानो में करीवन एक दर्जन से अधिक असल अपराध पंजीबध्द है।
आपराधिक रिकॉर्डः-
नाम आरोपी- शुभम राय उर्फ सुभाष पुत्र स्व. राजाराम राय उम्र 24 साल नि. म.न. 1189 नीमपुरा शंकराचार्य नगर थाना बजरिया भोपाल
क्र. अप. क्र. धारा थाना
1 453/12 427.294.506 भादवि. वजरिया
2 277/14 25 आर्म्स एक्ट ऐशबाग
3 221/15 13 जुआ एक्ट ऐशबाग
4 260/15 13 जुआ एक्ट ऐशबाग
5 597/15 294,323,506 भादवि ऐशबाग
6 675/15 13 जुआ एक्ट ऐशबाग
7 350/18 294,324,506,34 भादवि ऐशबाग
8 530/19 294, 324, 427, 506,326,34 भादवि ऐशबाग
9 98/20 294,323,506,34 भादवि स्टेशन बजरिया
10 441/2024 140(3),308(1),308(5),3(5) BNS ऐशबाग
11 310/24 109,34,बीएनएस इजाफा धारा 61(2),249 बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट गैरतगंज (रायसेन)
12 354/2025 115(2), 296, 351(3) बीएनएस ऐशबाग
13 380/2025 396,119(1), 351(3),3(5) बीएनएस ऐशबाग
14 382/2025 125,296,351(3),3(5) बीएनएस ऐशबाग
15 79/14 151 जाफौ. पिपलानी
16 456/14 107/116 जाफौ. पिपलानी
17 37/15 110 जा.फौ. ऐशबाग
18 233/15 110 जा.फौ. ऐशबाग।


