P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराणापुर में होगा इज्तिमाई शादी सम्मेलन, 4 जनवरी 2026 को आयोजित होगा...

राणापुर में होगा इज्तिमाई शादी सम्मेलन, 4 जनवरी 2026 को आयोजित होगा आयोजन

राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/विलादत ए मौला अली अलैहिस्सलाम के मौके पर हज़रत ग़ैबन शाह वली (पीर स्थान) बस स्टैंड राणापुर के फेज की रूहानी फिज़ाओं और सामाजिक सौहार्द के संग राणापुर एक बार फिर बनने जा रहा है नेक पहल का गवाह। मुस्लिम पंच राणापुर की सरपरस्ती में सीरत फाउंडेशन (फिदा-ए-313) कमेटी राणापुर द्वारा इज्तिमाई शादी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह पवित्र आयोजन 4 जनवरी 2026, रविवार को होगा।

इस सामूहिक निकाह समारोह का उद्देश्य है — सादगी, समानता और समाजिक एकता को बढ़ावा देना। शादी को दिखावे से दूर रखते हुए यह सम्मेलन उन परिवारों के लिए राहत का जरिया बनेगा जो सीमित साधनों में भी अपनी खुशियाँ सादगी से मनाना चाहते हैं।

1000933697

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2025

रजिस्ट्रेशन शुल्क: लड़का – ₹7786 लड़की – ₹7786

जो भी मुस्लिम भाई-बहन इस पुण्य कार्य में शामिल होना चाहते हैं, वे समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

📞 संपर्क सूत्र:शाहरुख़ कुरैशी – 9131664007 शाहनवाज़ सिसगर –9926642594 अरबाज सिसगर – 8461925132 सरफराज (सरु) मेवाती – 9111224432 मोइन पठान – 9644609959

📍 रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध स्थान: 1️⃣ इंदौर होम्यो हेल्थ क्लिनिक, प्रताप गली, भोई मोहल्ला, राणापुर (मो. 7089897939) 2️⃣ न्यू बाम्बे मोबाइल-2, राणापुर (मो. 919926642594)

📌 महत्वपूर्ण:सम्मेलन में भाग लेने वाले लड़के की आयु कम से कम 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है।

सीरत फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करते हुए सादगीपूर्ण और सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट