P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनगर निगम कटनी की कार्रवाई:दीपावली से पहले विशेष सफाई अभियान और हांका...

नगर निगम कटनी की कार्रवाई:दीपावली से पहले विशेष सफाई अभियान और हांका गेंग सक्रिय

नगर निगम कटनी की कार्रवाई

नगर निगम कटनी की कार्रवाई : दीपावली से पहले विशेष सफाई अभियान और हांका गेंग सक्रिय
कटनी – दीपावली पर्व के दृष्टिगत नगर निगम कटनी द्वारा शहर भर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में निगम का संपूर्ण सफाई अमला मुख्य बाजार, प्रमुख मार्ग, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर कचरा निस्तारित कर रहा है। नालियों की सफाई के बाद कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सफाई कर्मियों को लगाया गया है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे दीपावली के दौरान केवल निर्धारित स्थानों पर कचरा डालें।

Big Breaking: इंदौर में 30 किन्नरों ने एक साथ पिया जहर, कई गंभीर – Khabar Digital

मुख्य स्थलों पर सफाई: डन कॉलोनी, मिशन चौक, आज़ाद चौक, गाटरघाट रोड, बस स्टैंड परिसर, मैकेनिक लाइन, पन्ना मोड़, दुर्गा चौक, गोल बाजार, झंडा बाजार, सुभाष चौक, मेन स्टेशन मार्ग, बरही रोड, घंटा घर रोड, नदीपार मुक्तिधाम परिसर और अन्य मुख्य मार्गों के डिवाइडरों की सफाई की गई।

साथ ही, मुख्य मार्गों से घुमंतू मवेशियों को हटाकर सुगम यातायात मुहैया कराने हेतु निगम की हांका गेंग सक्रिय है। मंगलवार रात बरगवां ओवर ब्रिज, डन कॉलोनी मोड़, कटाए घाट मोड़, दुगाड़ी नाला और बिलहरी मोड़ तक आवागमन बाधित कर रहे गौवंशों को सुरक्षित रूप से मार्ग से अलग किया गया। रामलीला मैदान सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम स्थलों पर भी नागरिकों की सुविधा के लिए यह कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को सार्वजनिक मार्गों में न छोड़ें।

पेरिस फैशन वीक 2025: भोपाल की श्वेता पाठक ने रचा इतिहास, स्वदेशी का दिखा जलवा – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट