भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल: भोपाल की श्वेता पाठक ने ‘पेरिस फैशन वीक 2025’ में स्वदेशी जलवा दिखाया है, वो पहली ज्वैलरी डिजाइनर बन गई है, जोकि पेरिस फैशन वीक में शामिल हुईं है, इससे पहले ये काम कोई ज्वैलर्स नहीं कर पाया था। अपनी इस सफलता के पीछे श्वेता पाठक परिजनों का आशीर्वाद, परिवार का साथ और कड़ी मेहनत को देती है।
स्वदेशी उत्पादों की दिखी धूम
राजधानी भोपाल के लिए यह गर्व का क्षण है, जहां की ज्वैलरी डिजाइनर श्वेता पाठक ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन आयोजन पेरिस फैशन वीक 2025 में भाग लेकर वैश्विक मंच पर स्वदेशी उत्पादों की भव्यता प्रदर्शित की। श्वेता पाठक पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने वाली भोपाल की पहली ज्वैलरी फैशन डिजाइनर बन गई हैं। श्वेता पाठक ने बताया कि उन्होंने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के विशेष अवसर पर अपने प्रस्तुतिकरण के लिए खादी वस्त्रों का चयन किया। उन्होंने खुद के द्वारा डिजाइन की हुई अलग-अलग प्रकार की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी विदेशी मॉडलों को पहनाई।
विदेशी मॉडलों ने किया रैंप वॉक
भोपाल की डिजाइन की हुई ज्वेलरी पहनकर विदेशी मॉडलों ने जब रैंप वॉक किया, तो उपस्थित दर्शक उनकी डिजाइन से काफी प्रभावित हुए। पेरिस फैशन वीक से भाग लेकर भोपाल लौटीं स्वेता पाठक ने बताया कि वह 2012 से इस फील्ड में काम कर रही हैं। उन्हें फलाइन सोलो नामक संस्था के जरिए इस इंटरनेशनल लेवल के पेरिस फैशन वीक में भाग लेने का यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ था। गौरतलब है कि स्वेता पाठक की यह उपलब्धि भारतीय, विशेषकर मध्य प्रदेश के डिजाइनरों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फैशन उद्योग में नए दरवाजे खोलती है।


