सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अवैध शराब विक्रेताओं पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन शिकंजा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना एनकेजे प्रभारी उप निरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।दिनांक 14 अक्टूबर को प्वाइंट ड्यूटी के दौरान एनकेजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रोशननगर स्थित सान्यासी बाबा चबूतरा के पास झाड़ियों में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से प्लास्टिक की बोरियों में देशी शराब रखी गई है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस दल मौके पर पहुंचा और तलाशी के दौरान तीन बोरियां बरामद की गईं।स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तीनों बोरियों की जांच की गई, जिनमें कुल 450 पाव देशी प्लेन शराब पाई गई। पुलिस ने मौके से शराब जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, शराब की अनुमानित कीमत लगभग 45 हजार रुपए है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस टीम में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी और जवान:थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक केवल उइके, प्रधान आरक्षक राजेश परिहार, प्र.आर. प्रहलाद सैयाम, प्र.आर. राजेश चौधरी, प्र.आर. गणेशदत्त मिश्रा तथा आरिफ शामिल रहे।


