P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 16 अक्टूबर का कार्यक्रम: आज पटना, बिहार...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 16 अक्टूबर का कार्यक्रम: आज पटना, बिहार दौरे पर CM

डॉ. मोहन यादव आज पटना में, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा

भोपाल/ ख़बर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को एकदिवसीय बिहार की राजधानी पटना दौरे पर हैं। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दो जनसभा कर संबोधित करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के पटना जिले में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो रहे हैं। वे कुम्हरार और विक्रम विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10:30 मुख्यमंत्री आवास के समत्व में एडीजी इंटेलीजेंस/आयुक्त जनसंपर्क से बैठक करेंगे।

सुबह 10:45–11 बजे स्टेट हेंगर, भोपाल आगमन होगा।

दोपहर 11:05–12:30 स्टेट हेंगर भोपाल से एयरपोर्ट पटना (जिला पटना, बिहार) के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 12:45 कांग्रेस मैदान, कदमकुआं (विधानसभा कुम्हरार), जिला पटना में स्थानीय कार्यक्रम – विधानसभा कुम्हरार (पटना महानगर) भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता के पक्ष में नामांकन और जनसभा को संबोधन देंगे।

दोपहर 1:25–01:40 एयरपोर्ट पटना आगमन।

दोपहर 1:45–02 बजे एयरपोर्ट पटना से हेलिपैड पार्वती उच्च विद्यालय का क्रीड़ा मैदान, विक्रम विधानसभा क्षेत्र आगमन होगा। यहां स्थानीय कार्यक्रम – विधानसभा विक्रम (पटना ग्रामीण) भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में नामांकन एवं जनसभा व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

दोपहर 2:45–03 एयरपोर्ट पटना वापसी

दोपहर 3:05–04:30 एयरपोर्ट पटना से स्टेट हेंगर भोपाल आगमन होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट