P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबिग बाजार मॉल के पास रोजाना जाम से परेशान शहरवासी, ट्रैफिक व्यवस्था...

बिग बाजार मॉल के पास रोजाना जाम से परेशान शहरवासी, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई निगम प्रशासन मूकदर्शक

बिग बाजार मॉल के पास रोजाना जाम से परेशान शहरवासी

बिग बाजार मॉल के पास रोजाना जाम से परेशान शहरवासी, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई निगम प्रशासन मूकदर्शक

कटनी – शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले बिग बाजार मॉल क्षेत्र के पास इन दिनों रोजाना जाम की समस्या आम बात हो गई है। सुबह और शाम के समय स्थिति इतनी खराब रहती है कि कुछ सौ मीटर का रास्ता पार करने में लोगों को 15 से 20 मिनट तक का समय लग जाता है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मॉल के सामने और आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। वहीं फुटपाथ पर ठेला वेंडरों और दुकानों के बढ़ते अतिक्रमण ने ट्रैफिक को और भी अव्यवस्थित कर दिया है। परिणामस्वरूप वाहन चालकों को बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ता है, और कई बार झगड़े की नौबत भी आ जाती है।

लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ट्रैफिक पुलिस के जवान कभी-कभी तो नजर आते हैं, परंतु उनके जाने के बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है।

निवासियों ने बताया कि लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और प्रशासन की लापरवाही से अब यह इलाका जाम पॉइंट बन चुका है। वहीं बिग बाजार मॉल में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को पार्किंग सुविधा न मिलने से वे भी सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि बिग बाजार मॉल क्षेत्र में जल्द ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, अतिक्रमण हटाया जाए और अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में यह इलाका गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

बिग बाजार मॉल के पास बरही रोड में व्यापारी सामग्री को रोड में रख देते है जिसकी वजह से दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और शहर वासियों को जाम का सामना करना पड़ता है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट