P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर नीतू माथुर ने किया पटाखा बाजार और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण,...

कलेक्टर नीतू माथुर ने किया पटाखा बाजार और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश!

दीपावली 2025: आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने पटाखा बाजार और कानून व्यवस्था का किया निरीक्षण

आलीराजपुर/ खबर डिजिटल/ संजय वाणी/ कलेक्टर नीतू माथुर आज पटाखा विक्रेताओं के स्टॉल, यातायात और कानून व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और नगर पालिका टीम को सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रखने और अग्नि सुरक्षा यंत्रों को तैयार रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर माथुर ने पटाखा विक्रेताओं से चर्चा कर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद कलेक्टर माथुर और एसपी रघुवंश सिंह ने नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर व्यवस्था का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर माथुर ने दीपावली के दीप और सजावटी सामान बेचने वाले फुटकर व्यापारियों से बातचीत की, उन्हें प्रोत्साहित किया और स्वदेशी अपनाओ अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने स्वयं भी स्थानीय दुकानदारों से दीप और सामग्री खरीदी। कलेक्टर के इस कदम से व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर एसडीएम तपीश पांडे सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

Collector Neetu Mathur

Diwali Gift: मुख्यमंत्री ने दी प्रधानमंत्री आवास की सौगात, 348 परिवारों को मिला उपहार.. – Khabar Digital

कलेक्टर माथुर ने निराश्रित बच्‍चों के साथ दीपावली पर मुलाकात एवं संवाद कर उनके साथ समय व्यतीत किया

आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले के निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली पर्व के पूर्व मुलाकात कर उन्हें त्यौहार की बधाई दी इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर निवास पर आयोजित किया। कलेक्टर माथुर ने बताया कि बिना माता पिता के जीवन में काफी मुश्किल होती है अगर इन बच्‍चों के साथ कुछ पल बिताए जाए तो उन्हें त्यौहार की खुशी महसूस होगी साथ ही समुदाय में एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना और बच्चों के जीवन में प्रेम और एक दुसरे का सहयोग करने की भावना का प्रसार होगा ।

आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने दिवाली की बधाई दी

उन्होंने स्‍थानीय बाजार को बढावा देकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाए , जिससे घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलता है, इसी से रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं और अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। स्वदेशी पर जोर देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भरता बढ़ती है और हमारी सांस्कृतिक पहचान भी सशक्त बनती है ।

किसान सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा: सोलर पंप पर 90% की छूट – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट