Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News: 2 अलग-अलग जगहों पर मिला नवजात भ्रूण का शव

Chhindwara News: 2 अलग-अलग जगहों पर मिला नवजात भ्रूण का शव

छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा की घटना

छिंदवाड़ा/ तौफीक मिस्कीनी/ खबर डिजिटल/ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां अलग-अलग दो थाना क्षेत्र में नवजात भ्रूण का शव मिला है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और दोनों ही भ्रूण का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है, इसके बाद पुलिस माता-पिता की तलाश में लग गई है, और सीसीटीवी फुटेज कंगाले जा रहे हैं।

पहली घटना
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया राजगुरू मुख्य मार्ग के सामने आई है, जहां सड़क में नवजात भ्रूण का शव मिला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले को जांच में लिया है। दरअसल सड़क के बाजू में नवजात का भ्रूण पड़ा हुआ दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम किया गया है।

दूसरी घटना
कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पातालेश्वर मंदिर के पास नाले में तैरता हुआ नवजात भ्रूण का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, लोगों की भीड़ जुड़ गई, जिसके बाद मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण अपने कब्जे में लिया। जिसे जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है, और मामले की जांच में प्रारंभ कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट