P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore Diwali News: सफाईमित्र के घर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव

Indore Diwali News: सफाईमित्र के घर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव

सफाई मित्रों के कारण इंदौर नंबर वन - मेयर

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता में आठ बार नंबर वन आ रही है। जिसमें सफाईमित्रों की खास भूमिका है। इसी जज्बे को सलाम करने दीपावली पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एक महिला सफाई मित्र के घरपत्नी के साथ पहुंच गए। महापौर को घर आने पर परिवार के लोग भी आश्चर्य में पड़ गए, क्योंकि पूरे शहर के मेयर जो उनके घर आए थे। इस दौरान सफाई मित्र ने मेयर को प्रसाद खिलाया और धन्यवाद दिया।

महापौर ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं
दरअसल, दीपोत्सव का त्यौहार खुशियों से भरा होता है, ऐसे में घर में कोई खास मेहमान आ जाए तो कहना ही क्या। इसी तरह शहर के एक सफाई मित्र के घर महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंच गए। परंपरागत रूप से हर साल की तरह इस साल भी महापौर सफाई मित्रों के घर पहुंचे और उनके काम को सराहा, उनका उत्साहवर्धन किया और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

सपत्नीक सफाई मित्र के घर पहुंचे मेयर
इस दौरान उनकी पत्नी जूही भार्गव भी उनके साथ में मौजूद रही। मेयर पिछले 24 वर्षों से नगर निगम में सेवा दे रही सफाई मित्र सरिता सजन वैद के घर दोनों पहुंचे थे और उनकी सालों की मेहनत को सम्मान दिया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि सफाई मित्र ही वे सच्चे कर्मवीर हैं जिनकी बदौलत इंदौर लगातार स्वच्छता में देश में नंबर वन बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट