रहली/ मुकेश अग्निहोत्री/ खबर डिजिटल/ दीपावली के दूसरे दिन रहली के टिकीटोरिया के पास स्थित दयोदय गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। बीजेपी नेता पं. अभिषेक भार्गव और गौशाला समिति के संरक्षक पं. सुशील हजारी ने दयोदय गौशाला पहुंचकर गोवर्धन भगवान की विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। इस मौके पर गौमाताओं का पूजन कर गौ माताओं को केले और हरी घास खिलाई।
गौ अभ्यारण बनाने की योजना
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता पं. अभिषेक भार्गव ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा निराश्रित गौवंश के व्यवस्थापन के लिए 5 हजार से लेकर 25 हजार तक की क्षमता वाले गौ अभ्यारण बनाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत रहली के बलेह एवं गुडाकलां क्षेत्र में तीन सौ एकड़ क्षेत्र में गौ अभ्यारण बनाने की योजना को स्वीकृति मिल चुकी है।आगामी समय में गौ अभ्यारण्य बनने के बाद निराश्रित गौवंश सड़को पर दिखाई नही देगा।
कार्यक्रम में गौशाला समिति के संरक्षक पं. सुशील हजारी,समिति अध्यक्ष मनोज जैन,कोषाध्यक्ष विपुल जैन,पशु चिकित्सक डॉ नीरज सिंह,पार्षद अमित नायक,वीरेंद्र जैन,सुशील जैन पत्रकार,भागचंद्र जैन,संजय जैन,अवधेश जैन,अमन जैन,राजेन्द्र जैन,संजय सिटी,पंकज सिंघई सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक शामिल रहे।


