Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीछठ पूजन पर्व पर निगम प्रशासन द्वारा की जाएंगी विशेष व्यवस्थाएं निगमायुक्त...

छठ पूजन पर्व पर निगम प्रशासन द्वारा की जाएंगी विशेष व्यवस्थाएं निगमायुक्त परिहार ने दायित्वों का निर्धारण कर समय सीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी – निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा नगर में 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पूर्वांचल समाज जे छठ पूजन पर्व के मद्देनजर नगर के विभिन्न घाटों कटाए घाट, बाबा घाट, मंगल नगर- छपरवाह घाट, बजरंग कॉलोनी घाट – एनकेजे इत्यादि में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने हेतु विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। निगमायुक्त परिहार द्वारा जारी आदेशानुसार संपूर्ण कार्य व्यवस्थाओं का प्रभारी उपयुक्त शैलेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व वर्ष की भांति निर्धारित स्थानों की विशेष साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, आवारा मवेशियों के नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए है। जबकि चयनित घाट, स्थानों एवं पहुंच मार्गों की आवश्यक मरम्मत, सुधार कार्य, अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था,आवश्यकतानुसार समय पर टैंकर से पेयजल आदि की व्यवस्था हेतु विभागीय शाखा के अधिकारी, कर्मचारियों को दायित्व सौंपा जाकर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट