P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold And Silver Price Today 23 October 2025: दिवाली के बाद सोने-चांदी...

Gold And Silver Price Today 23 October 2025: दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव गिरे, चांदी के दाम में 8.7% तक की गिरावट

सोना-चांदी के दाम की ताजा अपडेट

Gold And Silver Price Today 23 October 2025: दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव गिरे, चांदी के दाम में 8.7% तक की गिरावट
सोना-चांदी के दाम की ताजा अपडेट

Gold Silver Price: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज के पर्व के मौके पर सोना-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं इन दिनों में सोना-चांदी की खरीददारी को लेकर उत्साह होता है, तो ऐसे में खरीददार भी सराफा पहुंच रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 3 हजार 726 रुपये घटकर 1 लाख 23 हजार 907 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 10 हजार 549 रुपये घटकर 1 लाख 52 हजार 501 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

बता दें कि दिवाली के बाद से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। दामों में इस उतार चढ़ाव का सीधा असर मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा है। सर्राफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो महंगी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी दामों में और बढ़ोतरी संभव है। तो ऐसे में जानते हैं IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

धातु (Metal) शुद्धता दर इकाई
सोना (Gold) 24 कैरेट 1,23,907 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 23 कैरेट 1,23,411 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 22 कैरेट 1,13,499 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 18 कैरेट 92,930 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 14 कैरेट 70,486 प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver) 999 1,52,501 प्रति किलोग्राम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट