P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News: राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

Sagar News: राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ कुडो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को सागर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता 2025 के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। यह प्रतियोगिता 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक इनडोर स्टेडियम, सूरत (गुजरात) में आयोजित की जाएगी।

विधायक शैलेंद्र जैन ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं मध्यप्रदेश कुडो एसोसिएशन के चेयरमैन शैलेंद्र कुमार जैन रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने हमेशा अपने परिश्रम और अनुशासन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी सूरत में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम ऊँचा करेंगे।’ विधायक श्री जैन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को किट बैग भेंट किए तथा दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाइयों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करता है।

‘मेहनत और लगन का परिणाम’
इस अवसर पर कुडो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खान ने कहा कि खिलाड़ियों का यह सम्मान उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ‘अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट’ में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आगामी दिनों में सूरत के इनडोर स्टेडियम में ही आयोजित होगा।

समारोह में हरिकांत तिवारी (महासचिव), नीरज यादव (कोषाध्यक्ष), शुभम राठौर, सुश्री मेघा भोजक और सोहेल खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट