गुना/ तेज सिंह यादव/खबर डिजिटल/ राघौगढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ एक कर्मचारी पर हिंदू धर्म के अपमान करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक वो स्वच्छ भारत मिशन में बीसी पद पर कार्यरत हैं, जिनको लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन फिर भी वो वैचारिक दृषिकोण को गलत दिखा में ले जाने का प्रयास करते रहे। अबकी बार उन्होंने गोवर्धन पूजा को गलत बताया है।
जनपद पंचायत के वरिष्ठ अधिकारी की विवादित टिप्पणी!
स्वच्छ भारत मिशन में बीसी के पद पर कार्यरत बलिराम शाक्यवार ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर गोवर्धन पूजा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि ‘जिसके दिमाग में गोबर भरा है वही गोवर्धन को पूजते हैं।’ इस टिप्पणी से हिंदू धर्म के लोगों में नाराजगी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन देने की तैयारी शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का दिया आश्वासन
सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब बलिराम शाक्यवार ने हिंदू धर्म और उसके रीति-रिवाजों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जनपद पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक भावनाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित कर्मचारी पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


