P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीग्राम खम्हरिया नं.1 में गोवर्धन पूजा पर ग्‍वालों ने किया नृत्‍य

ग्राम खम्हरिया नं.1 में गोवर्धन पूजा पर ग्‍वालों ने किया नृत्‍य

*ग्राम खम्हरिया नं.1 में गोवर्धन पूजा पर ग्‍वालों ने किया नृत्‍य*

कटनी – विकासखंड रीठी की ग्राम पंचायत खम्हरिया नं.1 में दीपावली का महापर्व इस वर्ष भी प्राचीन सनातन परंपरा और आपसी भाईचारे की अद्भुत मिसाल के साथ मनाया गया। ग्राम के यदुवंशियों द्वारा कार्तिक अमावस्या से शुरू की गई परंपरा में, प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजन और दीवारी नृत्य ने पूरे गांव को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया।

दीपावली की अमावस्या को यदुवंशियों ने ‘छाहुर बांधकर’ ग्राम के देवी-देवताओं को जागृत करने की प्रथा का निर्वहन किया। इसके बाद, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन ग्राम के सभी खेरापति देवता ‘गोरैया बाबा’ में गौमाता का पूजन और पारंपरिक गोवर्धन पूजा की गई।

इस पर्व का मुख्य आकर्षण ग्राम की सदियों पुरानी दीवारी नृत्य की परंपरा रही। ग्राम के युवाओं और बुजुर्गों ने डोर (पारंपरिक वाद्य) और मृदंग की शानदार धुन पर थिरकते हुए मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। नाचते-गाते हुए ग्रामीणों ने शोभायात्रा के रूप में गांव की गलियों में भ्रमण किया और एक-दूसरे को गले मिलकर दीपावली की बधाई दी। शोभायात्रा के समापन पर, सभी ग्रामवासी पूज्य बाबा हरिदास के बंगले में एकत्र हुए और सामूहिक रूप से दीवारी नृत्य कर हर्षोल्लास व्यक्त किया।

खम्हरिया नं.1 की यह प्राचीन परंपरा हिंदुत्व के इस सबसे बड़े पर्व पर सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश करती है। इस दौरान सभी समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और नृत्य में शामिल होकर आनंद लिया।

इस अवसर पर रामभगत यादव, अर्जुन यादव, अमृत लाल यादव, मारू लाल यादव, गजराज यादव, प्रहलाद यादव, किशोरी लाल यादव, सुक्खी लाल यादव, जगदम्बा विश्वकर्मा, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, गनीलाल यादव, दिन्नु यादव, रामविशाल यादव, भगवत यादव, रघुनंदन यादव, रामदास यादव, निर्भय यादव, त्रिलोक यादव, ज्ञानचंद यादव, कमलेश यादव, राकेश यादव, ऊदल यादव, शरद यादव, दिनेश यादव सहित समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट