P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअवैध शराब परिवहन पर पुलिस को बड़ी सफलता.. लाखों की शराब बरामद

अवैध शराब परिवहन पर पुलिस को बड़ी सफलता.. लाखों की शराब बरामद

आज़ाद नगर पुलिस की कार्रवाई

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिले में बढ़ते अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए 17 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में निर्देश दिए गए थे कि अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोहों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए, तथा ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए।

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस की कार्रवाई
निर्देशों के पालन में थाना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता और सजगता का परिणाम है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

लाखों रुपये की शराब जब्त
दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे, थाना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक तूफान क्रूजर क्लासिक वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 50 पेटियां बीयर (कुल मात्रा 600 लीटर) पाई गईं। इस पर आरोपी दिलीप पिता सोमला सिंगाडिया भील (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम महेन्द्र बुडी फल्या, थाना चन्द्रशेखर आज़ाद नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 483/25, धारा 34(2) एवं 46 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। बरामद बीयर की अनुमानित कीमत 1 लाख 38,000 हजार रुपये है, जबकि परिवहन के लिए उपयोग वाहन की कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल जप्ती का मूल्य 9 लाख 38 हजार रुपये है।

एसपी आलीराजपुर ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने बताया कि ‘थाना आज़ाद नगर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की सतर्कता और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सफलता का उदाहरण है। जिले में शराब माफिया और तस्करी में संलिप्त नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस और निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। जब्त की गई शराब के स्रोत एवं आपूर्ति श्रृंखला की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसमें कौन-कौन से व्यक्ति शामिल हैं।’

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आज़ाद नगर निरीक्षक शिवराम तरोले, सउनि दिनेश नरगावे, सउनि कोशलेंद्र, प्रआर मुकेश, एवं प्रआर भारत का सराहनीय योगदान रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट