रहली(सागर)/ मुकेश अग्निहोत्री/ खबर डिजिटल/ विगत दिनों सागर कलेक्टर के द्वारा किसानों के पराली जलाने को लेकर सख्त कार्यवाही करते है पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए है।कलेक्टर के आदेश के वाद रहली क्षेत्र के दो किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसी बात से नाराज कांग्रेस जनों के द्वारा मुख्यमंत्री,स्थानीय विधायक एवं सागर कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई एवं सरकार की अर्थी विभिन्न मार्गों से निकलकर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन उसे पुलिस ने वाटर केनन के द्वारा नाकाम कर दिया।पुतला दहन को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झूमा झटकी हुई।कांग्रेस पार्टी के द्वारा कलेक्टर के पराली जलाने के आदेश को वापिस लेने की मांग प्रमुखता से की है।
ब्लाक कांग्रेस के द्वारा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजेश पाण्डेय को सौपते हुए सोयाबीन की खराब फसल का मुआवजा देने,डीएपी खाद उपलब्ध कराने एवं पराली जलाने पर लगाई गई रोक के आदेश को वापिस लेने की मांग की है।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहसा,जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटैल,ब्लाक अध्यक्ष रत्नेश पटैल,नगर अध्यक्ष दीपक जैन,जिला महामंत्री बी डी पटेल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सौरभ हजारी,संजय पटैरिया,कमलेश साहू,रोहित कुर्मी,बिहारी कुशवाहा,इसरार खान,गोलू गंगापुर,महेंद्र सिगोनिया,विक्रम बुंदेलखंड,मुकुन्दी लोधी,कनई पटैल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


