छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ खेत में पराली या नरवाई जलाना प्रतिबंध है, क्योंकि इससे बड़ी मात्रा में प्रदूषण फैलता है। जिला प्रशासन ने इसके लिए एडवाइजरी जारी कर रखी है। जिसके तहत नरवाई जलाने वालों पर प्रकरण दर्ज किया जाता है। इसी कड़ी में छिंदवाड़ा में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एक किसान पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
खेत में नरवाई जलाने पर हुआ मामला दर्ज
छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के नवेगांव में मक्का की नरवाई जलाने पर प्रशासन ने एक किसान पर मामला दर्ज किया हैं। छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने खेत में नरवाई जलाने को लेकर प्रतिबंध आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद छिंदवाड़ा में पहली बार कारवाई की गई हैं, रबी सीजन में सैकड़ों किसानों पर प्रकरण दर्ज किया गया था। गौरतलब हैं कि जिला प्रशासन ने नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ हैं। इसके बाद भी किसान नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नवेगांव पटवारी शुभम डहरिया ने पुलिस थाने में शिकायत करते हुए बताया कि नगर से लगे नवेगांव में छिंदवाड़ा सिवनी मुख्य मार्ग से लगे जितेंद्र पिता रामनारायण के खेत में रविवार को मक्का की नरवाई को आग लगाई गई थी, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि जितेंद्र ने खेत को गांव के अशोक वर्मा को ठेके में दिया हुआ हैं, ऐसे में इस मामले में अशोक वर्मा की लापरवाही सामने आई, पटवारी की शिकायत पर चौरई पुलिस ने अशोक वर्मा पर प्रकरण दर्ज किया हैं।
नरवाई जलाने पर लगाया गया प्रतिबन्ध
जिला प्रशासन ने खरीफ फसल की नरवाई जलाने के लिए प्रतिबंध लगाया हुआ हैं। किसानों को खेतों में कल्टीवेटर और रोटावेटर चलाने के निर्देश दिए हैं। जिससे नरवाई की आग से होने वाले नुकसान से बचा जा सके, इसके लिए बाकायदा कोटवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव-गांव में मुनादी करें।


