P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, तैयार फसल पर संकट

बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, तैयार फसल पर संकट

किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

मैहर/अनुराग सिंह बघेल/खबर डिजिटल/ जिले के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को हुई बेमौसम झमाझम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में इस समय धान की फसल पककर तैयार है, लेकिन अचानक हुई बारिश से फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है। किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है, क्योंकि उन्हें अपनी उपज की चिंता सता रही है।

कई इलाकों के खेतों में भरा पानी
बारिश के चलते कई इलाकों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटाई से पहले खड़ी फसल गलने या झड़ने का डर किसानों को सता रहा है। ग्रामीण अंचलों में किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए मौसम के साफ होने का इंतज़ार कर रहे हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, और यदि बारिश जारी रही तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मौसम विभाग का चेतावनी ने बढ़ाई चिंता
मौसम विभाग का कहना है कि तीन सिस्टम एक्टिव हैं, आगामी 4 दिनों तक कई जिलों में बारिश हो सकती है, उसके बाद ठंड बढ़ेगी। जिसके चलते किसान इंद्र देवता से बारिश नहीं कराने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट