P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडायरिया का इलाके में प्रकोप… मृतका के परिवार को मुआवजे की मांग

डायरिया का इलाके में प्रकोप… मृतका के परिवार को मुआवजे की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ रजोला गांव में डायरिया बीमारी की रोकथाम और मृत महिला के परिजनों को मुआवजा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्राम पंचायत के सामने धरने में बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। मौजूद लोगों ने प्रशासन के सामने अपनी बात रखी, इस दौरान उन्होंने डायरिया बीमारी की रोकथाम और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हुई तो परिजनों को मुआवजा की मांग की गई है, और लापरवाही करने वाले डॉक्टरों की कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में पहले सर्वे किया जाए, ताकि पता चल सके कि डायरिया बीमारी से कितने लोग पीड़ित है, जिन्हें सही समय में उपचार मिल सके। प्रशासन ने मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना है और कहा कि शासन स्तर से जो भी मदद होगी, वह की जाएगी। फिलहाल गांव में सर्वे कराया जाएगा और घर-घर दवाई का वितरण भी किया जाएगा और अस्थाई हॉस्पिटल गांव में बनाया जाएगा, जिससे लोगों को उपचार मिल सके।

उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हुई महिला की मौत
अमरवाड़ा विधानसभा की ग्राम पंचायत रजोला गांव में डायरिया बीमारी के चलते महिला की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है। रविवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया था और परिवार के लोगों ने आरोप लगाया था कि इलाज में लापरवाही की गई है। इसके कारण महिला की मौत हुई है। साथ ही उन्होंने डॉक्टर और नर्स पर भी गंभीर आरोप लगाया था, इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर वो मान गए, क्योंकि कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। तब जाकर परिजन माने थे और पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने गांव ले गए थे, जहां गांव में अंतिम संस्कार किया गया था।

गांव में बनाया गया है अस्थाई अस्थाई अस्पताल
गांव में फैली उल्टी दस्त की बीमारी के चलते गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम में अस्थाई अस्पताल बनाया है, ताकि ग्रामीणों का उपचार हो सके और गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सर्वे किया जा रहा है, और घर-घर जाकर दवाई का वितरण किया जा रहा है, जो लोग बीमारी से ग्रसित है तो वह लोग स्थाई अस्पताल में पहुंचकर उपचार करवा रहे हैं, सुबह 11 बजे 8 से 10 लोग पहुंचे हैं जिनको दवाई और बॉटल लगाई जाती है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव में स्थिति नॉर्मल है, अगर कोई ऐसे पेशेंट आते हैं तो उनका इलाज भी किया जा रहा है।

गांव पहुंचे में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह रजोला गांव पहुंचे और स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली, इस दौरान ग्रामीणों ने पानी की समस्या और बीमारियों की जानकारी दी। इसके बाद अपर कलेक्टर गांव में जहां से पानी सप्लाई होता है, वहां पहुंचे और स्थिति को देखा। साथ ही पीएचई विभाग के अधिकारियों को पानी की टंकी की साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिंगोड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस के कार्यकर्ता रजोला गांव पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, जिनमें मांग की गई कि युद्ध स्तर पर डायरिया से निपटने के इंतजाम किए जाए। साथ ही जिस महिला की मौत हुई है उनके परिवार के लोगों को मुआवजा राशि दी जाए।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष पटेल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो, पप्पू यादव, सिंगोड़ी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष जैन, विनोद सिगोरे, आसिफ भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट