उमरिया/ केजी पांडेय/खबर डिजिटल/ जिले के पाली थाना क्षेत्र के मुढुलूहा टोला के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा नेशनल हाईवे-43 पर हुआ, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की हुई पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सतीश सिंह और विकास बैगा के रूप में हुई है। दोनों ही मृतक ग्राम कुमुर्द के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पाली से उमरिया की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें एक कैप्सूल वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।


