Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते युवती की हत्या —...

Jhabua News: प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते युवती की हत्या — पुलिस ने 72 घंटे में किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/जिले के थाना कल्याणपुरा पुलिस ने ग्राम बिजलपुर बड़ी में हुई 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को गांव से बाहर खेत में एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मृत्यु का कारण गला घोंटना पाया गया। शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह एक योजनाबद्ध हत्या थी।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बबलू पिता सप्पु भुरिया (उम्र 22 वर्ष, निवासी बड़ी बिजलपुर) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने प्रेम प्रसंग में विवाद होने के चलते गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की।

इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पेटलावद) सुश्री अनुरक्ति साबनानी, थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा बिरला, उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह कुशवाह, सउनि उमेश मकवाना, सउनि जगदीश नायक, आरक्षक नारायण, राजेन्द्र, रवि एवं सायबर सेल टीम झाबुआ का विशेष योगदान रहा।

झाबुआ पुलिस ने महज 72 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर एक बड़ी सफलता अर्जित की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट