P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी की हवा में बढ़ा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिए सख्त...

कटनी की हवा में बढ़ा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिए सख्त निर्देशनगर निगम, इरकोन इंटरनेशनल व यातायात पुलिस को कार्रवाई के आदेश

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी। शहर की वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। अक्टूबर माह की एयर क्वालिटी रिपोर्ट में कटनी का वायु प्रदूषण स्तर सामान्य सीमा से अधिक पाया गया है। इस पर चिंता जताते हुए मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय कटनी ने नगर निगम, इरकोन इंटरनेशनल और यातायात पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं।क्षेत्रीय अधिकारी सुधांशु तिवारी द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि कटनी शहर में दो स्थानों पर कॉन्टिन्यूअस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन के माध्यम से वायु गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ठंड के मौसम में वायु गुणवत्ता सामान्य से अधिक प्रभावित हो रही है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु निर्देश जारी करते हुए कहा है कि —नगरीय क्षेत्र की सड़कों की नियमित सफाई की जाए एवं धूल को सुरक्षित स्थान पर एकत्र किया जाए।भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और अधिक वाहनों की आवाजाही वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव किया जाए।शहर के होटल और चाय की दुकानों में कोयले के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए।ठोस अपशिष्ट व प्लास्टिक में आग लगाने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।निर्माण स्थलों पर सामग्री को ढंककर और सड़क से दूर रखा जाए।वाहनों से उत्सर्जित धुएं को नियंत्रित करने के उपाय किए जाएं।निर्माणाधीन परियोजनाओं जैसे ग्रिड सेपरेटर, सड़क निर्माण व सीवर लाइन कार्य के दौरान स्थल पर नियमित जल छिड़काव किया जाए।इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर कटनी एवं शिकायतकर्ता संदीप तिवारी को भी सूचना के लिए भेजी गई है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि सभी संबंधित विभाग व एजेंसियां वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाएं, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वायु मिल सके और कटनी की वायु गुणवत्ता सामान्य स्तर पर लौट सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट