Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम: कैबिनेट बैठक और अनुगूंज...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम: कैबिनेट बैठक और अनुगूंज में होंगे शामिल, देखें दौरा प्रोग्राम

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज अक्टूबर, मंगलवार का दिन कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री के दिन की शुरुआत उज्जैन से होगी, जहां वे स्थानीय आयोजनों में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12:05 बजे वे उज्जैन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:25 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित “प्री-कॉप 30 कार्यक्रम” में भाग लेंगे।

दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे कैबिनेट बैठक Cabinet Meeting का आयोजन होगा, जिसमें शासन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे, इसके तुरंत बाद शाम 6:30 बजे जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक होगी।

रात्रि कार्यक्रमों के तहत, शाम 7:45 बजे मुख्यमंत्री शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में आयोजित “राज्य स्तरीय अनुगूंज Anugoonj कार्यक्रम 2025-26” में भाग लेंगे।

कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव रात 9 बजे भोपाल निवास पर लौटेंगे।

मुख्यंमत्री डॉ मोहन यादव के दौरे के मुख्य बिंदु:

उज्जैन से दिन की शुरुआत
“प्री-कॉप 30” में सहभागिता
कैबिनेट और स्थापना दिवस की तैयारी बैठक
शाम को “अनुगूंज” कार्यक्रम में उपस्थिति

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट