सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ भोपाल में युवा नेता एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा से उनके निवास पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सुरेंद्र शर्मा को पार्टी की तरफ से मिली जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।
‘युवाओं की भूमिका पार्टी में महत्वपूर्ण’
चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में युवाओं की भूमिका पार्टी में बहुत ही महत्वपूर्ण है। युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति लगातार युवाओं को जोड़ना चाहिए, जिससे राष्ट्रवादी विचारधारा से और कार्यकर्ता जुड़ सके, ताकि भारत विश्वगुरु बनने के संकल्प की तरफ आगे बढ़े और पीएम मोदी का सपना पूरा हो सके।
युवाओं में होगा ऊर्जा का संचार
वही रिशांक तिवारी ने कहा कि आपके जैसे कुशल संगठक अनुभव से निश्चित ही हम जैसे हजारों युवाओं को ऊर्जा का संचार मिलेगा जिससे संगठन को और गति मिलेगी।
इस मौके पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल पाटीदार एवं सागर जिला के अध्यक्ष निष्कर्ष दुबे उपस्थित रहे।


