P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसायबर जागरूकता रैली का आयोजन, 'तनावमुक्त राजयोग शिविर'

सायबर जागरूकता रैली का आयोजन, ‘तनावमुक्त राजयोग शिविर’

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की पहल

आलीराजपुर/ संजय वाणी/ खबर डिजिटल/ आलीराजपुर सेंटर में आज पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक आध्यात्मिक ‘तनावमुक्त राजयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाईदूज पर्व के उपलक्ष्य में पवित्र तिलक के साथ हुआ, जहां ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस कर्मियों को स्नेह, शुभकामनाएं एवं आत्मशक्ति का संदेश दिया और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी।

जीवन में प्रसन्नता का बताया महत्व
इस अवसर पर ब्रह्मा कुमार नारायण भाई जी एवं ब्रह्माकुमारी माधुरी दीदी जी ने ईश्वरीय ज्ञान साझा करते हुए बताया कि राजयोग ध्यान के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन में शांति, संतुलन और आत्मिक शक्ति प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब मन स्थिर होता है, तभी कार्य में श्रेष्ठता और जीवन में प्रसन्नता आती है।

सायबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता का संदेश
शिविर के पश्चात सायबर जागरूकता रैली तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने नागरिकों को सायबर सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता का संदेश देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से एसडीओपी अश्विनी कुमार, रक्षित निरीक्षक विनोद रंधवा, कम्पनी कमांडर दिनेश बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने ध्यान साधना द्वारा आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट