Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशसलामतपुर पुलिस की पहल: ट्रालियों में लगाई रेडियम पट्टियाँ, किसानों को किया...

सलामतपुर पुलिस की पहल: ट्रालियों में लगाई रेडियम पट्टियाँ, किसानों को किया जागरूक

रात्रिकालीन दुर्घटनाओं पर लगेगा ब्रेक

रायसेन/ नसीम अली/ खबर डिजिटल। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में बुधवार दोपहर सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृषि उपज मंडी सलामतपुर में पहुंचकर किसानों की ट्रालियों में रेडियम पट्टियाँ लगाईं।

थाना प्रभारी ने बताया कि रात के समय सड़क पर चलती ट्रॉलियाँ स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देतीं, जिसके कारण अन्य वाहन उनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा ट्रालियों के पीछे रेडियम पट्टी लगाई जा रही है, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही संकेत मिल सके कि आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही है।

पुलिस टीम ने मौके पर किसानों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। इस पहल की स्थानीय किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि इससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।

पुलिस की छापामार कार्यवाही में धरे गए जुआरी

दमोह जिले में संचालित अब जुआ पहाड़ों पर लगातार पुलिस की कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने नगर के टंडन बगीचा स्थित एक ज्वेलरी शॉप श्रीनाथ ज्वेलर्स के बेसमेंट में जुआ फड़ पर कार्यवाही करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम बनाकर रेकी की और सूचना की पुष्टि पर कोतवाली टीसी मनीष कुमार ने अपनी टीम के साथ रेड मारी इस दौरान ज्वेलरी शॉप के बेसमेंट से 9 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनके पास से एक लाख से अधिक नगद राशि सहित आरोपियों के मोबाइल और उनके वाहन पुलिस ने जप्त किए हैं सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट